बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई, सारण में 9 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दारोगा मोहित कुमार गिरफ्तार

सारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां निगरानी की टीम ने एक दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई,  सारण में 9 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दारोगा मोहित कुमार गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां निगरानी की टीम ने एक दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दारोगा की पहचान डोरीगंज थाना के सब-इंस्पेक्टर मोहित मोहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक केस डायरी में मदद करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।इस मामले की शिकायत रसूलपुर गांव निवासी मनु कुमार ने निगरानी विभाग में की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी डीएसपी मो. वसीम फिरोज के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने दारोगा मोहित मोहन को उनके आवास से 9 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल निगरानी की टीम आरोपी दारोगा को अपने साथ लेकर चली गई है, जहां पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर स्थित विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।बिहार में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं, जिस पर अब सख्त कार्रवाई जारी है

निगरानी की इस अचानक कार्रवाई से डोरीगंज थाने सहित जिला पुलिस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम दरोगा को अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हो गईजहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

निगरानी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति जारी रहेगी। आरोपी दरोगा को विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार करने वालों पर कानून का शिकंजा कसना तय है।